
परसोरिया में भगवान पार्श्वनाथ जी की मूर्ति स्थापना महोत्सव में विधायक लारिया ने शामिल होकर दिव्यता के दर्शन कर किया नमन
सागर/26.07.2025
शनिवार को नरयावली विधानसभा के परसोरिया में भगवान पारसनाथ जी की दिव्य, भव्य एवं विशाल प्रतिमा को विशेष समारोह के साथ दिगंबर जैन पारसधाम जिनालय के बाजू में स्थापना की गई।
इस धार्मिक अनुष्ठान में विधायक लारिया ने सम्मिलित होकर भगवान पारसनाथ जी की मूर्ति की दिव्यता के दर्शन कर धर्म लाभ अर्जित किया।
जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य जुलूस उत्साह के साथ निकाला गया। विभिन्न स्थानों पर भगवान की आरती की गई।
भगवान पारसनाथ जी की मूर्ति 11 फुट लंबी, 2 फुट का कमल और साढ़े चार फुट वेदी है, मूर्ति का कुल व्यास 17.5 फुट है जो बिजौलिया पाषाण से निर्मित की गई है।
Post Views: 164











