
श्री जिन सहस्त्रनाम महा मस्तकाभिषेक मंगलधाम तिलक गंज में संपन्न। आज 27 जुलाई को प्रातः 7:30 बजे परम पूज्य विजिज्ञासाश्री माताजी के ससंघ सानिध्य में 1008 नाम के साथ मूल नायक श्री आदिनाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक संपन्न हुआ। जिसमें 80 व्यक्तियों ने महा मस्तकाभिषेक संपन्न किया उपरांत शांति धारा संपन्न हुई। आप सभी को विदित हो बुंदेलखंड के प्रथम आचार्य गणाचार्य महामुनिराज 108 विराग सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या एवं पट्टाचार्य अध्यात्मयोगी विशुद्धसागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या विजिज्ञासाश्री माताजी का 2025 का ससंघ चातुर्मास मंगलधाम तिलकगंज में चल रहा है। प्रति दिवस माता जी न केवल धार्मिक आध्यात्मिक वरन लौकिक व्यवहारिक प्रवचनों की श्रृंखला नित्य चल रही है ।आज के महा मस्तकाभिषेक में उम्मीद से अधिक पुरुषों ने महा मस्तकाभिषेक किया एवं महिलाओं ने अनुमोदना की। यह आयोजन वर्षा योग समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जी नायक के मार्गदर्शन में समस्त चुनाव समिति के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ।











