
मकरोनिया नगर के हर्षित कुमार शर्मा का असिस्टेंट कमाण्डेंट पद पर हुआ चयन, विधायक लारिया ने दी बधाई
सागर/26.07.2025
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विधानसभा के मकरोनिया दूरसंचार नगर निवासी हर्षित कुमार शर्मा के निवास पहुंचकर उनका असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और शॉल ,श्रीफल, पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया।
विधायक लारिया ने कहा आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण रंग लाई है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और हमें आप पर गर्व है। आपके परिवार और समाज के लिए भी गर्व की बात है।
हर्षित कुमार शर्मा केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल परीक्षा में 26वीं रैंक प्राप्त कर अस्सिटेंट कमांडेंट पद पर चयनित हुये है।
Post Views: 173











