दो माह में 90 को रक्त उपलब्ध हुआ/रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से

SHARE:

दो माह में 90 को रक्त उपलब्ध हुआ/रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह द्वारा सागर स्थित कार्यालय में गत 2 जून को आरंभ किए गए रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से अब तक 90 गरीबों जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह की पहल पर सागर जिले के बीपीएल कार्ड धारक गरीब जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से शीघ्रता से हर संभव प्रयास होता है। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर इस वर्ष आयोजित हुए चार दिवसीय रक्तदान शिविर में लगभग 1600 यूनिट रक्तदान हुआ है और पिछले दस सालों में लगभग 14 हजार से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ है। इसके पश्चात सागर स्थित कार्यालय में रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर शुरू किया गया है।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि इस हेल्पलाइन सेंटर का मोबाइल नंबर 9228035418 है। जो चौबीस घंटे चालू रहेगा। इसके साथ ही एक लैंडलाइन नंबर 262688 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इमरजेंसी में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के स्वयं के मोबाइल नंबर 9425171211 पर काल, वाट्सएप या एसएमएस किया जा सकता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें