24 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

थाना मोतीनगर जिला सागर
दिनांक 06/08/25

24 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गया गिरफ्तार

थाना मोतीनगर पुलिस की कार्यवाही

सागर, दिनांक 06.08.2025

पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 24 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मोतीनगर, जिला सागर के अपराध क्रमांक 200/2001, धारा 379 भा.दं.सं. एवं प्रकरण क्रमांक 1562/2006 में आरोपी लोकेश मौर्य पिता रामकिशोर मौर्य उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बदौना, हाल मुकाम पुरानी सदर केन्ट, सागर के विरुद्ध माननीय न्यायालय, सागर द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी लंबे समय से न्यायालय की कार्यवाही से बचने हेतु फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी परेड मंदिर क्षेत्र, सागर में देखा गया है। सूचना की तस्दीक उपरांत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लोकेश मौर्य को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

इस सराहनीय कार्य में निम्न अधिकारियों / कर्मचारियों की भूमिका उल्लेखनीय रही:

  1. निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
  2. उप निरीक्षक शिवम दुबे
  3. प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र शर्मा
  4. प्रधान आरक्षक महेन्द्र चढ़ार
  5. आरक्षक अभिषेक सिंह चौहान
  6. आरक्षक सत्येन्द्र सिंह
  7. आरक्षक दिनेश तिवारी, थाना केन्ट सागर
  8. नगर रक्षा समिति सदस्य गौरव सेन

उक्त पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित, योजनाबद्ध एवं समर्पित कार्यवाही सराहनीय है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सागर पुलिस फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु प्रतिबद्ध है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें