रक्षाबंधन पर बीएमसी में महिला चिकित्सकों, स्वक्षताकर्मियों और मरीजों से राखी बंधवाने पहुंचे आकाश सिंह राजपूत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रक्षाबंधन पर बीएमसी में महिला चिकित्सकों, स्वक्षताकर्मियों और मरीजों से राखी बंधवाने पहुंचे आकाश सिंह राजपूत

स्वास्थ्य कर्मी भगवान का रूप, आपका यह सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणा :- आकाश सिंह राजपूत

सागर। रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, समर्पण और दायित्व का प्रतीक है। यह त्योहार न केवल पारिवारिक रिश्तों को मजबूती देता है, बल्कि हमें अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का स्मरण भी कराता है साथ ही ऊर्जा देता है कि हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर सके। रक्षाबंधन का पर्व समाज में समरसता एवं एकता का प्रतीक है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हमारी जो बहनें सेवाएं दे रही है, साथ ही परिसर को सवस्छ रखने के लिए दिन रात मेहनत करती है। मैं उन सभी बहनों की रक्षा और हमेशा उनके साथ रहने की जिम्मेदारी लेता हूं।
यह बात युवा भाजपा नेता आकाश सिंह राजपूत ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहीं डाक्टर, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों व स्वक्षता कर्मियों से राखी बंधवाते समय कहीं।
भाजपा नेता आकाश सिंह राजपूत ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहीं महिला चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों, अन्य कर्मचारियों और मरीजों से राखी बंधवाई और उन्हें मिठाई खिलई। उन्होंने सभी के लिए मिठाई खिलाई एवं गर्भवर्ती महिलाओं और मरीजों से राखी बंधवाने के साथ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और चिंता न‌ करने की बात कहीं। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा कर मरीजों खासतौर पर गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की बात कहीं।
उन्होंने कहा कि डाक्टर भगवान का रूप है। जो हर समय जरुरतमदों और इलाज कराने आए लोगों के लिए निष्ठा पूर्वक तत्पर रहते हैं। इसी सेवाभाव और जिम्मेदारी के चलते कई बार अपने घर परिवार के लोगों के साथ त्योहार नहीं मना पाते। इसलिए आपका यह भाई आप सबके साथ राखी का त्योहार बनाने आया है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके समर्पण को नमन किया। स्वास्थ्य कर्मी न केवल मरीजों की जान बचाते हैं, बल्कि विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हैं। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे सभी सफाई कर्मचारियों का आभार माना जो परिसर को साफ और स्वच्छ रखते हैं। आप सभी मरीजों के जीवन की रक्षा करती हैं। उन्होंने हाल ही में मरणासन्न अवस्था में पहुंची एक गर्भवती महिला के जीवन को बचाने के लिए किए गए सफल ऑपरेशन का उदाहरण देते हुए सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों की प्रशंसा की और उनका अभिनंदन किया। आकाश ने आगे कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप सभी बहनों से राखी बंधवाने का अवसर मिला। आपका यह सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर प्रेरणा कोरी, शिरीन अहिरवार, सुनीता संगीता, मीना हेमलता, वार्ड नर्स यशोदा रजक, द्रोपती चौधरी, आरती सेन, सुलेखा, ममता, सफाई स्टाफ से अवध रानी बंसल, किरण हरिया, वैजयंती वाल्मीकि, सपना वाल्मीकि, सुमित रानी वाल्मीकि, मनीषा वाल्मीकि एवं सिक्योरिटी स्टाफ से सीमा यादव, सुंदररानी शुक्ला सहित अंकू चौरसिया,भीम, शशांक, प्रमोद, भरत, सिद्धार्थ, विष्णु आदि उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें