राहतगढ़-खुरई-खिमलासा-मालथौन मार्ग की मरम्मत कराने विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने सीएम से किया अनुरोध

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राहतगढ़-खुरई-खिमलासा-मालथौन मार्ग की मरम्मत कराने विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने सीएम से किया अनुरोध

सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने जर्जर हो चुके राहतगढ़-खुरई-खिमलासा मार्ग और बीना-मालथौन मार्ग की मरम्मत/नवीनीकरण कराये जाने का अनुरोध मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव से किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को प्रेषित पत्र में पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा संधारित मार्ग राहतगढ़-खुरई-खिमलासा की स्थिति वर्तमान में बारिश के कारण अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग से मेरे विधानसभा क्षेत्र के लगभग 70 से 80 ग्रामों के नागरिकों का आवागमन होने के साथ ही मालथौन फोरलाइन कनेक्टिविटी होने से अनेक क्षेत्र के नागरिकों का आवागमन इस मार्ग से होता है। खुरई वायपास से राहतगढ़ तक के 32 किलोमीटर मार्ग में जगह-जगह बड़े गड्डे होने से वाहनों के आवागमन में काफी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को आवागमन में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन छोटे वाहनों की दुर्घटनाएं हो रही हैं। राहतगढ़ से खुरई होकर खिमलासा तक मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए मार्ग का नवीनीकरण व मरम्मत शीघ्र कराया जाना आवश्यक है

पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को प्रेषित एक अन्य पत्र में बताया है कि मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा संधारित मार्ग बीना-मालथौन की स्थिति वर्तमान में अत्याधिक खराब हो चुकी है। वर्तमान में एमपीआरडीसी द्वारा इस मार्ग पर गढ़ौली जवाहर और खिमलासा के पास बसाहरी में स्वयं के दो टोल नाका भी चलाये जा रहे हैं। खिमलासा के पास रोड में कई जगह कटाव हुये भी कई दिन बीत चुके हैं। लेकिन यहां न तो मरम्मत की गई है और न ही संकेत लगाये गए हैं। इस मार्ग पर 24 घण्टे बीना एवं मेरे क्षेत्र के नागरिकों व वाहनों की आवाजाही रहती है। मार्ग पूर्ण रूप से अति क्षतिग्रस्त हो चुका है व आवागमन योग्य नहीं है। जिससे इस मार्ग की मरम्मत व नवीनीकरण कार्य शीघ्र कराया जाना आवश्यक है। इस संबंध में मेरे द्वारा पूर्व में म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण को 30 अप्रैल 2025 को पत्र क्रमांक 974 भेजकर मरम्मत कराने हेतु लेख किया गया था। किन्तु मार्ग का नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य न होने से वर्तमान में ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव से अनुरोध किया है कि राहतगढ़-खुरई-खिमलासा मार्ग एवं बीना-मालथौन मार्ग की मरम्मत/नवीनीकरण कराये जाने हेतु आवष्यक दिशा-निर्देश देने का कष्ट करें।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें