मोतीनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही — मोबाइल चोर मोबाइल सहित गिरफ्तार

SHARE:


दिनांक 24/8/25

मोतीनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही — मोबाइल चोर मोबाइल सहित गिरफ्तार

थाना मोतीनगर पुलिस– दिनांक 05.08.2025 को फरियादी सार्थक पिता राजकुमार श्रीवास्तव उम्र 25 वर्ष निवासी संतरविदास वार्ड सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.08.2025 की रात्रि लगभग 01:30 बजे अपने कमरे की टेबल पर रेडमी एवं सैमसंग कंपनी के दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) रखकर सो गया था। जब सुबह उठा तो पाया कि कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर ले गया है।

रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध धारा 331(4), 305ए भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्वसनीय सूचना तंत्र विकसित किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी रोशन पिता मनीराम अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ पर आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया तथा चोरी गया एक मोबाइल (कीमत करीब 20,000 रुपये) पेश किया, जिसे जप्त कर लिया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण विवेचना में लंबित है।

सराहनीय भूमिका

  1. निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
  2. प्रआर अशोक सुमन
  3. प्रआर कुरेश
  4. प्रआर नदीम शेख
  5. आर विनीत भारद्वाज
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें