जिला शहर कांग्रेस ने किया वोट अधिकार यात्रा व प्रदेशाध्यक्ष पर हमले के विरोध में पदयात्रा का आयोजन

जिला शहर कांग्रेस ने किया वोट अधिकार यात्रा व प्रदेशाध्यक्ष पर हमले के विरोध में पदयात्रा का आयोजन

सागर 01.09.2025

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज जिला शहर कांग्रेस ने अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में वोट अधिकार यात्रा का आयोजन किया।
सभी कांग्रेस जन होटल जीवन रेन बसेरा के सामने चौराहे पर एकत्र हुये वहां से सभी वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते कलेक्ट्रेट पदयात्रा कर सभी जन पहुंचे।
जहां राष्ट्र पति के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन का वाचन युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे ने किया।साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर रतलाम जिले में हुये कायराना हमले के विरोध में पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।जिसका वाचन पार्षद रिचा सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि निर्वाचन आयोग जिस तरह से स्वतंत्र संस्था होने के बाद भी भाजपा के लिये कार्य कर रहा है यह निंदनीय है हम वोट अधिकार यात्रा को चरणबद्ध चला कर वार्ड स्तर पर और बूथ स्तर पर चलाकर आमजनता के बीच ले जायेंगे।
पूर्व विधायक सुनील जैन ने राहुल गांधी जी की वोट अधिकार यात्रा बड़ी एतेहासिक रही,आमजनता जाग चुकी है,भाजपा और चुनाव आयोग की सांठ गांठ भारत की जनता के सामने उजागर हो चुकी है।
पूर्व प्रदेश सचिव अमित दुबे रामजी ने कहा कि हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है फिर भी भाजपा हिंसा से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी की आवाज दबाना चाहती है। भाजपा भूल गयी कांग्रेसियों की आवाज दबाना ब्रिटिश काल में भी संभव नहीं हुआ है।
पदयात्रा में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,त्रिलोकी नाथ कटारे,मुन्ना चौबे,रेखा चौधरी,जगदीश यादव, चक्रेश सिंघई,भूपेंद्र मोहासा,राकेश राय, आशीष ज्योतिषी,प्रदीप गुप्ता,सिंटू कटारे,शैलेन्द्र तोमर,जतिन चौकसे,ताहिर खान,निलोफर चमन अंसारी,रोशनी वसीम खान,शशि जाटव,शिवशंकर यादव,सीमा कमल चौधरी,शरद पुरोहित,ओमप्रकाश पाशू,सुल्तान कुरैशी,संजय मोंटी यादव,राहुल चौबे, प्रेमनारायण विश्वकर्मा,आनंद हेला,जितेन्द्र चौधरी,लीलाधर सूर्यवंशी,प्रशांत समैया,राहुल खरे,अक्षय कोठारी,पकंज सिंघई,धर्मेंद्र चौधरी,वीरेंद्र राजे,सागर साहू, नीलेश अहिरवार,अवधराज मसकोले,हरिश्चंद्र सोनवार रेखा सोनी, किरण लता सोनी,रेखा अहिरवार,गीता पटेल,अर्चना कन्नोजिया,अजय अहिरवार,रजिया खान,गोपाल प्रजापति, प्रदीप पांडे,अभिलाष जैन,अशोक नागवानी,जाहिद ठेकेदार,गजेन्द्र ठाकुर, अरविंद ठाकुर,निखिल जैन,जमना सोनी,भैयन पटेल,श्रीदास रैकवार,कल्लू पटेल,दामोदर कोरी,पवन जाटव,अनिल दक्ष,सुनीता मौर्या,देशराज यादव,अजय सिंह राजपुत,अकरम खान,लल्ला यादव,नासिर खान आदि सहभागी रहे।

Leave a Comment

Read More