मलखंब एवं योग में स्वर्ण एवं रजत विजेता खिलाड़ियों को विधायक प्रदीप लारिया ने किया सम्मानित

मलखंब एवं योग में स्वर्ण एवं रजत विजेता खिलाड़ियों को विधायक लारिया ने किया सम्मानित

सागर/01.09.2025

हाल ही में छतरपुर में सम्पन्न हुई 69वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत मलखंब एवं योग में नरयावली विधानसभा के खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने पर विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि छतरपुर में आयोजित इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सागर जिले के 24 खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार खिलाड़ियों ने पदक श्रेणी में अपना स्थान बनाया। जिसमें नरयावली विधानसभा के दो खिलाड़ियों ने क्रमशः स्वर्ण एवं रजत मेडल हासिल किया। इन्हीं खिलाड़ियों द्वारा सागर योगासन स्पोट्स एसोशिएशन द्वारा आयोजित योग प्रतियोगिता में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किये।

खेल परिसर के मलखंब और योग प्रशिक्षक श्याम पाल ने विधायक लारिया के निवास पर भेंट कर उल्लेखनीय उपलब्धि से अवगत कराकर खिलाड़ियों का परिचय कराया।

विधायक लारिया ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उत्साहवर्धन कर प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मान किया।

Leave a Comment

Read More