
शिक्षक ही हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं — विधायक लारिया
( शासकीय उ.मा. विद्यालय कर्रापुर एवं सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान)
सागर/05.09.2025
शिक्षक ही हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं। शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते नहीं हैं, वे हमारे भविष्य को आकार भी देते हैं। हमें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। वे हमारी गलतियां बताते हैं, ताकि हम लगातार सुधार कर सकें। गुरु हमें जीवन के हर नए मोड़ पर आने वाली सभी कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देते हैं। वे एक कुम्हार की तरह हमारे व्यक्तित्व को गढ़ते हैं। उक्त उद्गार नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने शास.उ. मा.वि. कर्रापुर एवं सरस्वती शिशु मंदिर कर्रापुरमें शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम अवसर पर व्यक्त किये।
विधायक लारिया ने आगे कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन के सबसे अहम गुरु होते हैं, जो हमें भविष्य में सही रास्ता दिखाने, मार्गदर्शन करने व जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं। शिक्षक हमारे लिए किसी भगवान से कम नहीं होते हैं। शिक्षक की हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक केवल हमें किताबी दुनिया से रूबरू नहीं करवाते हैं, बल्कि उनका हमारे जीवन में एक अहम भूमिका होती है। शिक्षक हमें किताबों से अलग जीवन में सकारात्मक सोच रखने व एक अच्छा इंसान बनाने का भी प्रयास करते हैं।
विधायक लारिया ने कार्यक्रम के शुभारम्भ में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षकों का शाल, श्रीफल भेंटकर एवं माल्यार्पण कर भावनात्मक सम्मान एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कर्रापुर नपाध्यक्ष, पाषर्दगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।











