
ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस।
पुष्पवर्षा कर किया भव्य एवं आत्मीय स्वागत।
फल,मिष्ठान आदि का किया गया वितरण।
सागर / इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस यानी ईद मिलादुनब्बी को मुस्लिम समाज द्वारा पूरे हर्षोल्लास और शांति सौहार्द पूर्वक मनाया गया। ईद मिलादुनब्बी पर मुस्लिम समाज द्वारा बाद नमाज जुमा बुरहानी चौक सदर बाजार से परचम कुसाई के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ।जुलूस में मुस्लिम समाज के युवा, नौजवान,बच्चे या नवी-नवी या नवी-नवी के नारे लगाते हुये नात शरीफ और कलेमात पढ़ते हुऐ हाजी हजरात,बुजुर्ग, नौजवान आदि चल रहे थे।सदर बाजार से प्रारंभ हुआ ईद मिलादुनब्बी का जलूस जो कबूला पुल, भगवानगंज तिराहा,राधा तिराहा,कटरा जामा मस्जिद से होकर पुनः सदर बाजार में पहुंचा जहां जुलूस के बाद देश मे अमन, चैन, शांति की दुआ हुई तत्पश्चात तर्बरूख ( प्रसादी ) का वितरण किया गया जुलूस के भगवान गंज पहुंचने पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में जुलूस का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा जुलूस में चल रहे मुस्लिम समाज के लोगों का फूल माला पहनाकर और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मिलादुनब्बी की मुबारक बाद दी गई और युवा नौजवानों तथा बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया साथ ही जुलूस का कटरा जामा मस्जिद के पास युवा समाज सेवी अकबर राइन,सद्दाम राइन आदि युवाओं के द्वारा पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में पुष्प वर्षा कर फूल, मालाओं व फल,मिष्ठान आदि का वितरण कर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी अजीम खान,अशरफ खान,एजाज हुसैन राईन,शेख असलम,वसीम अकरम राईन,समीर मकरानी,रुस्तम मकरानी,मु.नफीस खान,अकबर राइन,सद्दाम राइन,आसिफ खान,शमीम खान,अजीम मकरानी,सलमान खान,अर्श खान,वीरेंद्र चौधरी, संदीप चौधरी,सत्यम सिंह,रितेश रोहित,उमेश ठेकेदार,सौरभ चौधरी,फारुख भाई, मोनू बाबा,सगीर ठेकेदार,सद्दाम राजा,नदीम मकरानी,अवरार मकरानी,दानिश मकरानी,शहीद मकरानी,साकिव मकरानी, समीर खान,साबिर मास्टर आदि मौजूद थे।











