सागर के थाना रहली क्षेत्र में रात्रि में 17 वर्षीय बीमार किशोरी को,डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुँचाया


दिनांक- 11 -11 -2025

सागर के थाना रहली क्षेत्र में रात्रि में 17 वर्षीय बीमार किशोरी को,डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुँचाया

सागर के थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत ग्वारी खुर्द गाँव में 17 वर्षीय किशोरी का अचानक स्वास्थ्य ख़राब हो गया है, अस्पताल ले जाने हेतु पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-11-2025 को रात्रि 09:21 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रहली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक शिवम पटेरिया एवं पायलट रामनरेश तिवारी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 17 वर्षीय किशोरी का अचानक स्वास्थ्य ख़राब हो गया था,चिकित्सा वाहन व्यस्त होने और अस्पताल पहुँचने का कोई साधन उपलब्ध नहीं होने पर, डायल-112 जवानों ने किशोरी को परिजन के साथ एफआरव्ही वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रहली छोड़ा। परिजनों ने रात्रि में सहायता के लिए डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।

Leave a Comment

Read More