सागर के थाना कैंट क्षेत्र में ट्रक से सामान उतारते समय इलैक्ट्रिक शॉक से घायल हुए व्यक्ति को,डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल


दिनांक- 11 -11 -2025

सागर के थाना कैंट क्षेत्र में ट्रक से सामान उतारते समय इलैक्ट्रिक शॉक से घायल हुए व्यक्ति को,डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

सागर के थाना कैंट क्षेत्र में धमोनी रोड पर गढ़पहरा में इलैक्ट्रिक शॉक लग जाने से गिर कर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-11-2025 को शाम 07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कैंट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक दिलीप अग्निहोत्री एवं पायलेट शुभम यादव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक व्यक्ति ट्रक से सामान उतार रहे थे, बिजली के तार से व्यक्ति को इलैक्ट्रिक शॉक लगा और पीड़ित व्यक्ति ट्रक से नीचे गिरकर घायल हो गया था, डायल 112 जवानों ने घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन से ले जाकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में भर्ती करवाया । जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Comment

Read More