सागर पुलिस और ऑटो चालक की ईमानदारी: महिला का छूटा बैग लौटाया

“ईमानदारी और संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण — पुलिस व ऑटो चालक ने मिलकर लौटाया महिला का छूटा बैग”

सागर।
आज सागर पुलिस कंट्रोल रूम में एक दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई, जिसने न केवल पुलिस की तत्परता बल्कि एक आम नागरिक की ईमानदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

श्रीमती बबली यादव,, अपनी बेटी-दामाद के साथ सिविल लाइन से काकागंज ऑटो में सफर कर रही थीं। सफर के दौरान उनका बैग ऑटो में छूट गया, जिसमें लगभग ₹5000 नगद राशि, महत्वपूर्ण कागजात एवं एक मोबाइल फोन था।

बैग गुम होने पर वे तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम पहुँचीं और उप निरीक्षक सुधीर पाराशर को घटना की जानकारी दी। श्री पाराशर ने तुरंत महिला प्रधान आरक्षक अंजलि रावत को CCTV फुटेज के माध्यम से ऑटो का पता लगाने का निर्देश दिया। उनके साथ महिला आरक्षक ज्ञान ठाकुर एवं महिला आरक्षक हीरा प्रजापति ने भी तत्परता से सहयोग किया।

CCTV फुटेज की गहन जांच में ऑटो यूनिवर्सिटी क्षेत्र के पास देखा गया, जिस पर कंट्रोल रूम स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक को बुलाया गया।

ऑटो चालक रोशन यादव अत्यंत ईमानदार एवं जिम्मेदार व्यक्ति निकले। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी यात्रियों को ढूँढ रहे थे ताकि उनका बैग लौटा सकें। कंट्रोल रूम पहुँचकर उन्होंने सभी कागजात व ₹5000 की नकदी सहित बैग सुरक्षित रूप से वापस किया।

बैग पाकर  बबली यादव एवं उनका परिवार अत्यंत प्रसन्न हुआ। उन्होंने सागर पुलिस कंट्रोल रूम टीम और ऑटो चालक रोशन यादव को दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस घटना ने यह साबित किया कि जब पुलिस की तत्परता और नागरिक की ईमानदारी मिलती है, तो समाज में भरोसे और मानवता की मिसाल कायम होती है।

Leave a Comment

Read More