मोतीनगर कांड: टॉवर, पेट्रोल और साजिश… शहर में उठे कई बड़े सवाल

मोतीनगर केस बना रहस्य का जाल, अब “मास्टरमाइंड” की तलाश पर टिक गई शहर की नजर
सागर में चर्चित मोतीनगर मामला अब केवल एक आपराधिक प्रकरण नहीं रहा, बल्कि शहर की सबसे रहस्यमयी चर्चाओं में शामिल हो चुका है। जिस व्यक्ति पर पहले से कई FIR दर्ज हों, जिसके मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हों, वही अब खुद को पीड़ित बताकर न्याय की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि शहर में लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं — “चोर की दाढ़ी में तिनका।”
लेकिन अब चर्चा सिर्फ उस चेहरे तक सीमित नहीं है जो कैमरे के सामने दिख रहा है। असली सवाल उस “मास्टरमाइंड” को लेकर उठ रहे हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर पूरी पटकथा लिखता दिखाई दे रहा है।
घटनाक्रम पर नजर डालें तो पूरा मामला किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा प्रतीत होता है।
पहला अध्याय — जनसुनवाई में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचने की सलाह।
दूसरा अध्याय — ऐसा टॉवर चुनना, जहां घटना के बाद नया बवाल खड़ा हो सके और शक की दिशा बदल जाए।
शहर में अब यही चर्चा है कि आखिर कौन है जो हर बार नया एंगल तैयार कर रहा है? कौन है जो घटनाओं को सिर्फ अंजाम नहीं दिलवा रहा, बल्कि उन्हें इस तरह पेश कर रहा है कि माहौल लगातार गर्म बना रहे?
सबसे बड़ा सवाल पुलिस व्यवस्था को लेकर भी उठ रहा है। जिस इलाके में पुलिस की सक्रियता दिखाई देती है, जहां अपराधों पर अंकुश लगाने के दावे किए जाते हैं, वहीं आखिर ऐसा कौन है जो पीछे से “पुड़िया” छोड़कर पूरा खेल संचालित कर रहा है?
सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियां अब सिर्फ सामने दिख रहे किरदारों पर नहीं, बल्कि उन लोगों पर भी नजर बनाए हुए हैं जो लगातार घटनाओं की रणनीति तय कर रहे हैं। शहर में यह मामला अब अपराध से ज्यादा “कनेक्शन” और “कंट्रोल” की कहानी बनता जा रहा है।

Leave a Comment

Read More