
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ, अटल पार्क में हुआ पौधारोपण
भाजपा के “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम
सागर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को अटल पार्क में सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार एवं अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने पौधारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नेतागणों के साथ उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अटल पार्क में पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर नेताओं ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रेरणादायी प्रयास है।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पर्यावरण संरक्षण के बिना अधूरा है। विकसित भारत और मजबूत भारत के साथ हमें हरित भारत का निर्माण भी करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि फलदार एवं औषधीय गुणों से युक्त पौधे लगाए जाएं, जो मनुष्यों के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी उपयोगी हों।
महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि व्यक्ति और समाज तभी सुरक्षित रह सकते हैं, जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। जीवों का शरीर पंचतत्वों से बना है और इन तत्वों की सुरक्षा पर्यावरण संरक्षण से ही संभव है।
नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ आज हमें मिल रहा है। पर्यावरण को बचाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक सागर जिले के सभी मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यह अभियान आगामी दो माह तक सतत रूप से जारी रहेगा।
कार्यक्रम में चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, निकेश गुप्ता, श्रीकांत जैन, याकृति जड़िया, अंशुल परिहार, रिशांक तिवारी, संध्या भार्गव, सविता साहू, तृप्ति लोधी, विनय मिश्रा, नीरज यादव, रूबी पटेल, रानी अहिरवार, रामू ठेकेदार, राहुल नामदेव, नितिन सोनी, जय सोनी, अंशुल हर्षे, धर्मेंद्र रजक, सुप्रियो राय, चंचल विश्वकर्मा, सितिनन केशरवानी, संजय इंदु, रख्या शैलेंद्र नामदेव, सावित्री सैनी, पुष्पा पटेल, अभिषेक नामदेव, मयंक तिवारी, अभिमन्यु सोनी, रश्मि कुशवाहा, मनोज चौरसिया एवं शालीन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











