
मध्यप्रदेश लोकेशन नरसिंहपुर संवाददाता राजकुमार दुबे
नरसिंहपुर: ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता और SC-ST के अपमान का मामला; भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
नरसिंहपुर: जिले में ट्रैफिक पुलिस के साथ अभद्रता करने और अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने मोर्चा खोल दिया है। इस संदर्भ में संगठन ने पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन सौंपकर आरोपी सूरज पटैल पर कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला नरसिंहपुर द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, आरोपी सूरज पटैल द्वारा पूर्व में भी ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई थी और शासन के नियमों का उल्लंघन करने के कारण उसे गिरफ्तार भी किया गया था।
ज्ञापन में आगे आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पुनः पुलिस प्रशासन के साथ अभद्रता की है। इस दौरान सूरज पटैल पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगा है।
भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र विहुनिया द्वारा हस्ताक्षरित इस ज्ञापन में सूरज पटैल को एक “आदतन अपराधी” बताया गया है, जो कहीं भी अभद्रता करने का आदी है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि:
आरोपी सूरज पटैल के विरुद्ध उचित कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए।
उस पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
बाइट -भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र विहुनिया
बाइट – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदीप भूरिया











