
नीरज महाराज की अनोखी पहल: नरसिंहपुर में स्वच्छ भारत अभियान को मिल रहा जनसमर्थन
नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नरसिंहपुर में महाराज पंडित नीरज महाराज द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग मिल रहा है।
अभियान को सफल बनाने में सीएमएचओ पटेल की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। वहीं सुरक्षा कर्मियों और रंजीत वाल्मीकि ने भी स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान में हिन्दूवादी नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर (नंदू भैया) भी लगातार सक्रिय नजर आए। बताया गया कि वे सामाजिक कार्यों के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों के हितों की आवाज भी लगातार उठाते रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के जनसहभागिता वाले अभियान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज को सकारात्मक संदेश भी दे रहे हैं। अभियान में नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास का वातावरण साफ रखने की अपील की गई।











