मुख्यमंत्री की जन-संवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री राजपूत

मुख्यमंत्री की जन-संवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल भ्रमण कर सुनीं नागरिकों की समस्याएं

नगर परिषद भवन का लोकार्पण एवं 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा

सागर, 08 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद की मंशा के अनुरूप खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को सुरखी नगर परिषद क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। मंत्री राजपूत गली-गली और घर-घर पहुंचे तथा आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न वार्डों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जमीनी स्थिति की जानकारी ली तथा नागरिकों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान मंत्री राजपूत ने सुरखी नगर परिषद भवन का लोकार्पण किया एवं क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इसकेसाथ ही सीसी रोड, डब्ल्यूबीएम रोड, पुलिया, नाली, सामुदायिक भवन, फर्श निर्माण एवं स्वागत द्वार सहित अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन किया ।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें और विकास कार्यों का वास्तविक फीडबैक लें। इसी उद्देश्य से मैं आज सुरखी की गलियों में पैदल घूमकर अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं। सुरखी मेरी विधानसभा ही नहीं, मेरा परिवार है। यहां आने का उद्देश्य कोई राजनीतिक कार्यक्रम या चुनाव प्रचार नहीं, बल्कि जनता से सीधे मिलना, उनकी समस्याएं सुनना और यह देखना है कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं।”
घर-घर पहुंचकर जनता से सीधा संवाद, लिया विकास कार्यों का फीडबैक
मंत्री राजपूत ने सुरखी के विभिन्न वार्डों में पैदल भ्रमण करते हुए बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से सड़क, नाली, पेयजल, आवागमन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यालय में बैठकर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का पूरा आकलन नहीं किया जा सकता। इसलिए जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को मौके पर देखना आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की छोटी से छोटी समस्या को भी गंभीरता से लिया जाए तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
सुरखी नगर परिषद में 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मिली गति
मंत्री राजपूत के पैदल भ्रमण के दौरान सुरखी नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में 5 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया।

इनमें प्रमुख रूप से—
वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में सीसी रोड ,
वार्ड क्रमांक 6 में सीसी रोड ,
वार्ड क्रमांक 9 में सीसी रोड एवं फर्श निर्माण,
गोशाला में प्रथम तल पर ,सामुदायिक भवन
वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 में सीसी रोड,
मिड़वासा में डब्ल्यूबीएम रोड एवं पुलिया,
वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में सीसी रोड ,
वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण,
वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में डब्ल्यूबीएम रोड, पुलिया एवं सीसी रोड,
वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड,
सहित अनेक विकास कार्य शामिल हैं।

इन कार्यों से सुरखी नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा बारिश के दौरान कीचड़, जलभराव और रास्तों से जुड़ी समस्याओं से नागरिकों को राहत मिलेगी।

छोटी गलियों से मुख्य मार्ग तक विकास की नई तस्वीर

मंत्री राजपूत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बड़े प्रोजेक्ट तैयार करना नहीं, बल्कि हर मोहल्ले, हर गली और हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। इसी सोच के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मार्गों के साथ-साथ छोटी गलियों में सीसी रोड, पुलिया, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन रास्तों पर बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी होती थी, वहां सीसी रोड और पुलिया निर्माण से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे बच्चों के स्कूल जाने, किसानों के खेतों तक पहुंचने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और आम नागरिकों के दैनिक आवागमन में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जन-संवाद और विकास को प्राथमिकता
मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जन-संवाद और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। सरकार की मंशा है कि योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जन-संवाद की भावना के अनुरूप जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेना चाहिए। इसी उद्देश्य से वे लगातार सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांवों और नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण को नई दिशा
मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल-जल, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को मध्यप्रदेश सरकार प्रभावी ढंग से जमीन पर लागू कर रही है, जिससे ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विकास एवं जनसुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि “सुरखी विधानसभा का प्रत्येक नागरिक मेरे लिए परिवार का सदस्य है। परिवार के किसी सदस्य को परेशानी होती है तो पूरा परिवार उसकी चिंता करता है। उसी तरह आपकी समस्या मेरी समस्या है और आपके क्षेत्र का विकास मेरी जिम्मेदारी है। जनता की जो भी समस्या मेरे संज्ञान में आएगी, उसके निराकरण के लिए तत्काल प्रयास किए जाएंगे।”
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के आधार पर सुरखी विधानसभा में विकास की गति को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

विकास के साथ सुरखी के सौंदर्यीकरण पर भी जोर

मंत्री ने कहा कि सुरखी को केवल मूलभूत सुविधाओं के लिहाज से विकसित करना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि नगर का व्यवस्थित विकास और सौंदर्यीकरण भी प्राथमिकता में है। बेहतर सड़कें, पुलिया, सामुदायिक भवन, स्वागत द्वार, धार्मिक स्थलों के आसपास सुविधाएं और स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थान सुरखी की सुंदरता को बढ़ाएंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और प्रत्येक विकास कार्य का लाभ सीधे आम नागरिकों को मिलना चाहिए।
जनता के बीच पहुंचकर लिया विकास का वास्तविक फीडबैक
मंत्री राजपूत का यह पैदल भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद की भावना को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा। मंत्री ने औपचारिक बैठक तक सीमित रहने के बजाय स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनके घरों और मोहल्लों में संवाद किया तथा विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानी।
नागरिकों ने भी मंत्री के इस सीधे संवाद की सराहना करते हुए अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया।
मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी के विकास का सिलसिला रुकने वाला नहीं है। हर गली, हर मोहल्ले और हर गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्य है। जनता की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सुरखी को सुंदर, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बुंदेल सिंह,नर्मदा सिंह, मोनू सिंह मोकलपुर,अरुण गौतम,सरमन सिंह,कमलेश पांडे,भोले राजा, मूरत सिंह ,शुभम सिंह,पवन दुबे, बहादुर सिंह,टीकाराम चौबे,बसंत लोधी, नेपाल सिंह, अतुल भार्गव,लक्ष्मण सिंह, सत्येंद्र सिंह,ताहिर गौड़,मनमोहन सिंह,संदीप सिंह, अनु वासुदेव, शिवप्रसाद, विजय पटेल, डॉ राजेंद्र सिंह, कौशल चौबे, आकाश पटेल, रोशन गौतम, दिनेश मिश्रा, विजय सिंह,सेलू घोषी शाहिद सैकड़ो क्षेत्र वासी कार्यकर्ता भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More