
वरिष्ठ समाजसेवी के 48वें जन्मदिवस पर आयोजित हुए विभिन्न सेवा कार्यक्रम
देवरी कला। नगर पालिका परिषद देवरी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी अलकेश जैन के 48वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मदिवस के अवसर पर समर्थकों एवं मित्र मंडली द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य कर सेवा का संदेश दिया गया।
सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत कौशल किशोर वार्ड स्थित मरघट महेश्वर गौशाला में वृक्षारोपण के साथ हुई। यहां अलकेश जैन मित्र मंडली एवं समर्थकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। दोपहर 03 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों का हालचाल जाना गया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
वहीं, जन्मदिवस के अवसर पर नगर में मिष्ठान वितरण भी किया गया। समर्थकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक मिष्ठान वितरित कर अलकेश जैन के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नर्मदा वाल्मीकि, अतुल जैन, देशराज गुप्ता, जगत ठाकुर, नीलेश गुप्ता, आदेश जैन, महेंद्र जाटव, ज्ञानी कोष्टी, दुलीचंद कोष्टी, मनोज नामदेव, नीरज तिवारी, राजा गुप्ता,निहाल लोधी, अंकित प्रजापति, शिवा नामदेव, वैभव खत्री, अतुल प्रजापति, अंश वीर जैन सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे











