
युवा कांग्रेस ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम का किया लाईव प्रसारण।
राहुल गाँधी के राष्ट्रव्यापी छात्र संवाद,संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प।
सागर / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देश व्यापी आह्वान पर चलायें जा रहें छात्रों की गूँज ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया गया।उक्त कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के लाखों छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा के तत्वाधान में मकरोनिया में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।आमंत्रित अतिथि जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी आशीष ज्योतिषी,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह आदि थे।युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा द्वारा आयोजित छात्रों की गूंज लाइव कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक संवाद में युवाओं, छात्रों,प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों और शोधार्थियों की प्रमुख समस्याओं जैसे पेपर लीक,बेरोजगारी और महँगी शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की।लाईव कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी जी के राष्ट्रव्यापी छात्र संवाद और उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट राजेश दुबे,जिला कांग्रेस के महामंत्री अवधेश सिंह,मुन्ना विश्वकर्मा, जिला कांग्रेस के सचिव मनोज राय,मोतीलाल कुर्मी, कांग्रेस संस्कृति के पूर्व अध्यक्ष जय पारासर,हर्ष वर्धन कुर्मी,अरविन्द मिश्रा,साहित्य पाण्डेय,अजय अहिरवार,कमल चौधरी,दुर्गेश अहिरवार, अंकित तिवारी,सुनील चौधरी, इंजी. सत्यम सिंह,सुदीप पटैरिया, कपिल राजपूत,कल्याण सिंह,आशीष चौधरी,राज बंसल,कमलेश अहिरवार आदि मौजूद थे।











