सागर के शाहगढ़ में किया जा रह है बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल का संचालन! बिना अनुमति के कथित डॉक्टर छोटे बच्चों को चढ़ा रहे बोतल

सागर के शाहगढ़ में किया जा रह है बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल का संचालन! बिना अनुमति के कथित डॉक्टर छोटे बच्चों को चढ़ा रहे बोतल

सागर जिले के शाहगढ़ से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है,जहाँ शाहगढ़ के बीच बाजार स्थित पाल हॉस्पिटल नाम से एक अस्पताल संचालित की जा रही है, जहां मरीजों को भर्ती कर, कथित डॉक्टर अपनी मन मर्जी से उनका उपचार लम्बे समय से किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बड़ा सवाल यह उठता है कि अस्पताल का, सीएमएचओ कार्यालय पंजीयन ना होने के बाद भी लंबे समय से संचालन किया जा रहा है।
आपको बता कि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में इस नाम से कोई अस्पताल दर्ज नहीं होने की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद यहां मरीजों की भर्ती और इलाज कैसे किया जा रहा है, यह जांच का विषय है।

इस अस्पताल में जब हमारी टीम मौके पर पहुंची थी,यहां छोटे बच्चों का इलाज किए जाने और उन्हें बोतल चढ़ाए जाने तस्वीरें देखने मिली,जिसके बाद मौके पर मौजूद कथित डॉक्टर से बात की तो वह गोल मोल जवाब देता रहा और मीडिया के कैमरे के सामने आने से मना कर दिया,जिससे यह साफ ज़ाहिर होता है, यहां खामियां चरम पर है और लोगों की जान से खेलने का खेल जारी है।

अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर उपचार के दौरान किसी मरीज की हालत अचानक गंभीर हो जाए, तो अस्पताल में आवश्यक इमरजेंसी व्यवस्था और मेडिकल उपकरण उपलब्ध हैं या नहीं यह तो जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जा कर ही पता कर सकते है।

मामले को लेकर जब सागर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया से जानकारी ली गई, तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर पाल हॉस्पिटल नाम का कोई अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग की जांच में अस्पताल के पंजीयन, संचालन और वहां मरीजों के इलाज को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।

फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Comment

Read More