नशे के खिलाफ युवाओं का हुंकार युवा जागरण पदयात्रा नशा मुक्ति का संदेश, प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के सानिध्य में युवा जागरण पदयात्रा का शुभारंभ

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

नशे के खिलाफ युवाओं का हुंकार युवा जागरण पदयात्रा नशा मुक्ति का संदेश, प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के सानिध्य में युवा जागरण पदयात्रा का शुभारंभ

गोटेगांव में युवाओं को नशे से दूर रखने, उनमें सकारात्मक चेतना का संचार करने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में समर्पित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई 100 दिवसीय युवा जागरण पदयात्रा का शुभारंभ आज रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, गोटेगांव से हुआ। पदयात्रा के प्रथम दिवस में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सहयोग क्रीड़ा मंडल गोटेगांव के युवा खिलाड़ियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की
श्रीमती फलित सिंह पटेल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रारंभ हुई यह पदयात्रा लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ब्रह्मकुंड घाट, नर्मदा तट पहुंचकर संपन्न हुई। बारिश के बीच भी युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हजारों छात्र-छात्राओं एवं युवा साथियों ने नशा मुक्ति के उद्घोष के साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर समाज को नशे के दुष्परिणामों से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया
पदयात्रा में सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोटेगांव, ठाकुर निरंजन सिंह महाविद्यालय गोटेगांव, संदीपनी विद्यालय गोटेगांव, इंदिरा कन्या शाला गोटेगांव एवं रानी अवंती बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोटेगांव सहित सहयोग क्रीड़ा मंडल के युवा खिलाड़ी एवं गोटेगांव क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े युवा साथी सहभागी बने
इस अवसर पर श्रीमती फलित सिंह पटेल एवं सहयोग युवा समिति की ओर से पदयात्रा में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं, युवा खिलाड़ियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सर्वसमाज के प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के युवा साथियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अभियान से जुड़े प्रत्येक नागरिक के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
श्रीमती फलित सिंह पटेल ने अपने आभार संदेश में कहा कि समाज के बेहतर भविष्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है
आज आवश्यकता इस बात की है कि हमारी युवा शक्ति नशे जैसी बुराई से स्वयं को दूर रखते हुए अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को राष्ट्र निर्माण में लगाए। युवा यदि जागृत होगा तो परिवार जागृत होगा, समाज जागृत होगा और राष्ट्र सशक्त बनेगा
उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल पैदल चलने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा चेतना, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरण का एक जन-अभियान है। 100 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं एवं नागरिकों को नशा मुक्ति के संकल्प से जोड़ना तथा प्रत्येक ग्राम एवं क्षेत्र में सकारात्मक युवा चेतना का वातावरण निर्मित करना है
सहयोग युवा समिति एवं पदयात्रा के आयोजकों ने प्रथम दिवस में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले सभी विद्यालय-महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, युवा खिलाड़ियों, शिक्षकों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों एवं सर्वसमाज के प्रतिनिधियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गिरते पानी में भी हजारों युवाओं का कदम से कदम मिलाकर चलना इस बात का प्रमाण है कि गोटेगांव की युवा शक्ति नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ खड़ी है
आयोजन समिति ने क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक से इस पुनीत अभियान से जुड़ने और अपने-अपने ग्राम एवं क्षेत्र में युवाओं को नशे से दूर रखने तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। समिति ने कहा कि यह अभियान किसी एक व्यक्ति, संस्था या संगठन का नहीं, बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का अभियान है
सहयोग युवा समिति एवं युवा जागरण पदयात्रा परिवार ने प्रथम दिवस को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले प्रत्येक नागरिक के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर आशियाना संस्कार समिति द्वारा पदयात्रियों को जागरण कैप का वितरण किया गया साथ ही बायो टॉयलेट भेंट कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया

Leave a Comment

Read More