
जिला शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, महेश जाटव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
सागर, 24 अगस्त 2026। जिला शहर कांग्रेस कमेटी, सागर की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंशानुरूप, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति से नई कार्यकारिणी घोषित की।
घोषित कार्यकारिणी में रामकुमार पचौरी को संगठन महासचिव, प्रशांत समैया को कोषाध्यक्ष, कमलेश तिवारी को प्रवक्ता, नीलेश अहिरवार को सोशल मीडिया प्रभारी तथा एडवोकेट अकील सिद्दिकी को जिला चुनाव अभिकर्ता बनाया गया है।
उपाध्यक्ष के रूप में शरद पुरोहित, आनंद हैला, सुल्तान कुरैशी, समीर खान, जितेंद्र रोहण और राहुल चौबे को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री पद पर चैतन्य कृष्ण पांडेय, प्रीतम यादव, जगदीश साहू, मीरा अहिरवार, नौशाद अब्बासी, फ़िरदौस कुरैशी, जाहिद ठेकेदार, राजेश कोरी, शरद राजा सेन और जितेंद्र चौधरी को नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर नीरज रैकवार, अलीम ख़ान तज्जु, अमित चौरसिया, पवन जाटव, नरेश सनकत, देवेन्द्र बाल्मीकि, ज्योति मलैया, शेर खान, मुबीन खान और गगन जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्थाई आमंत्रित सदस्य
स्थाई आमंत्रित सदस्यों में अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित, पूर्व विधायक सुनील जैन, चंद्र भूषण गुड्डू राजा बुंदेला और बाबू सिंह बब्बू यादव को शामिल किया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में कई वरिष्ठ नेता शामिल
विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व मंत्री प्रकाश जैन, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष संतोष पांडे, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे, कैलाश सिंघई, निधि जैन, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, अशोक श्रीवास्तव, सुरेंद्र सुहाने, जगदीश यादव, राजकुमार पचौरी, स्वदेश जैन, संतोष प्रजापति, राकेश राय, प्रदीप गुप्ता, लीलाधर सूर्यवंशी, सुरेंद्र चौबे, नरेंद्र सोनी, श्रीमती रेखा चौधरी, राजू बख्शी, विजय साहू, भैयन पटेल, साजिद राइन, अंकलेश्वर अन्नी दुबे, डॉक्टर दिनेश पटैरिया, चक्रेश सिंघई, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, जितेंद्र चावला, एडवोकेट रजनी ठाकुर, अभिलाष जैन, हरिश्चंद्र सोनवार, बृजेन्द्र नगरिया, रमाकांत यादव, सुधा रजक, कुंदन जाट और वीरेंद्र महावते को शामिल किया गया है।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस की रीति-नीति के अनुरूप संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।











