सावन में शिव भक्ति में लीन हुए रिशांक तिवारी, भूतेश्वर मंदिर में किए दर्शन

सावन में शिव भक्ति में लीन हुए रिशांक तिवारी, भूतेश्वर मंदिर में किए दर्शन
असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण में हुए शामिल, ढाना में 18वीं बोल बम कांवड़ यात्रा का किया स्वागत
सागर। सावन के पावन माह में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने सागर के प्रसिद्ध श्री देव भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में आयोजित आठ दिवसीय असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग निर्माण और भगवान शिव की आराधना का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। सावन में होने वाले ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन परंपराओं और संस्कृति को मजबूत करने के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इसके बाद रिशांक तिवारी ढाना में आयोजित 18वीं बोल बम कांवड़ यात्रा में शामिल हुए और कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। मां नर्मदा का जल लेकर भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का उन्होंने पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा भगवान शिव का विधिवत पूजन-अभिषेक किया।
रिशांक तिवारी ने कहा कि सावन माह में कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। मां नर्मदा का जल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना सनातन परंपरा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कांवड़ यात्रियों के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
इस दौरान ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दोनों धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया।

Leave a Comment

Read More