विश्वविद्यालय और आईजीआरएमएस भोपाल के बीच ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर

विश्वविद्यालय और आईजीआरएमएस भोपाल के बीच ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर

सागर । मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में एक ऐतिहासिक पहल हुई। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल द्वारा आयोजित “समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए केंद्र पोषित संस्थानों का योगदान – एक संस्थान – एक वादा” कॉन्क्लेव में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, भोपाल के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर एवं प्रो. अजीत जायसवाल, निदेशक (संकाय कार्य) एवं अध्यक्ष, मानव विज्ञान विभाग तथा आईजीआरएमएस की ओर से निदेशक प्रो. अमिताभ पांडेय जी के बीच आदान-प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के विकास में केंद्र पोषित संस्थानों की भूमिका पर मंथन किया गया।
इस एमओयू के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा, मानव विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में संयुक्त शोध को बढ़ावा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप, फील्डवर्क और प्रशिक्षण के नए अवसर खुलेंगे। समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 के लक्ष्य को साकार करने में विश्वविद्यालय और संग्रहालय मिलकर कार्य करेंगे।

Leave a Comment

Read More