
उत्तर प्रदेश रोलर डर्बी की टीम ने जीता रजत पदक सीनियर लड़कों की श्रेणी मैं
डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर डर्बी चैंपियनशिप बीकानेर, राजस्थान में दिनांक 6 से 8 सितंबर के दौरान आयोजित प्रतिष्ठित डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर डर्बी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है।शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्रेटर नोएडा मैं स्केटिंग कोच चरण सिंह ने बताया की गौतम बुद्ध नगर के तीनों प्लेयर प्रैक्टिस करते थे स्टेडियम मैं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सफलतापूर्वक किया गया था।
चैंपियनशिप के दौरान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, रणनीति और बेहतरीन टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए ब्वॉयज कैटेगरी में रजत पदक अपने नाम किया। राज्य और जिले के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है।
गौरव बढ़ाने वाले गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ी
इस विजय अभियान में गौतम बुद्ध नगर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी दमदार खेल भावना से अहम भूमिका निभाई। मेडल जीतने वाली उत्तर प्रदेश टीम से जुड़े गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ी निम्नलिखित हैं:
चरण सिंह गांव बिरौंडी के रहने वाले हैं।शुभम शर्मा और जय चौधरी ये दोनों ग्रेटर नोएडा में ही रहते है
इन तीनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न सिर्फ गौतम बुद्ध नगर का बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। और उत्तर प्रदेश की टीम का फाइनल मैच राजस्थान के साथ हुआ जो की राजस्थान से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक जीता। खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेल प्रेमियों और स्थानीय खेल संघों में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय स्तर पर देश के शीर्ष खिलाड़ियों को पछाड़कर रजत पदक जीतना इन युवा खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।










