सेवा संकल्प अभियान 2026: कहानी सेवा कीवेस्ट टू वंडर से सागर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की नई मिसाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


सागर, 20 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सागर नगर निगम द्वारा किए जा रहे नवाचार शहर में स्वच्छता के साथ-साथ सौंदर्यीकरण का संदेश भी दे रहे हैं। नगर निगम ने अनुपयोगी और स्क्रैप सामग्री को रचनात्मक रूप देकर ‘वेस्ट टू वंडर’ की अवधारणा को शहर में साकार किया है।
इस पहल के माध्यम से जहां कचरे और कबाड़ के बेहतर उपयोग का संदेश दिया जा रहा है, वहीं शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने का कार्य भी किया गया है। इन कलाकृतियों के जरिए नागरिकों को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि सही सोच और रचनात्मकता के माध्यम से अनुपयोगी समझी जाने वाली वस्तुओं का भी उपयोगी और सुंदर रूप दिया जा सकता है।
अटल पार्क में प्लास्टिक दानव बना आकर्षण
नगर निगम द्वारा अटल पार्क में ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पर आकर्षक पार्क विकसित किया गया है। यहां प्लास्टिक की बोतलों सहित अन्य अनुपयोगी सामग्री का उपयोग करते हुए प्लास्टिक दानव की प्रतिमा तैयार की गई है। यह कलाकृति प्लास्टिक कचरे के बढ़ते उपयोग और उसके पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही उसके पुनः उपयोग का संदेश देती है।
शहर के प्रमुख स्थानों पर स्क्रैप से बनी कलाकृतियां
सागर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्क्रैप सामग्री से तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियां स्थापित की गई हैं। ये कलाकृतियां लोगों का ध्यान आकर्षित करने के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही हैं।
वाणिज्यकर चौराहे पर विशाल रेडियो की कलाकृति स्थापित की गई है।
तीनमढ़िया क्षेत्र में स्वच्छता के नायकों को समर्पित प्रतिमाएं लगाई गई हैं।
कालीचरण चौराहे पर मिसाइल की कलाकृति तैयार की गई है।
संजय ड्राइव पर गदा की कलाकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है।
चित्रगुप्त चौराहे पर कलम-दवात की कलाकृति स्थापित की गई है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें