
सागर। जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सागर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मोतीनगर थाना पुलिस ने पंतनगर वार्ड स्थित पुरानी काली माता मंदिर के सामने जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से ₹11,500 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व में मोतीनगर थाना पुलिस को यह सफलता मिली।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम
मोतीनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी काली माता मंदिर के सामने, पंतनगर वार्ड में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 11 आरोपियों को पकड़ लिया।
नगदी और ताश के पत्ते बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से कुल ₹11,500 की नगदी तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है।
जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान जारी
सागर पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध हथियार सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, प्र.आर. दिनेश यादव, सुनील, आरक्षक सत्येन्द्र, राजीव, अनुराग, ब्रजेन्द्र, संजय एवं गौरव सेन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
भारत न्यूज़ 24 live.com
हम केवल सच्चाई ही दिखाते हैं






