

नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ के नाम दिया सब इंजीनियर को ज्ञापन
देवरी। नगर पालिका परिषद देवरी के पृथ्वी वार्ड में प्रकाश यादव के घर से लेकर के.एल. ठाकुर मासाब के घर तक का रास्ता लंबे समय से कीचड़ की समस्या से जूझ रहा है। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण यहां रहने वाले करीब 10 से 12 परिवारों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों के अनुसार करीब 150 फीट लंबा यह रास्ता बारिश के मौसम में अत्यधिक कीचड़युक्त हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहा के रहवासी बब्बू तिवारी का कहना है कि रास्ते की समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार लिखित आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
समस्या कोगंभीरता से लेकर पूर्व मंत्री हर्ष यादव के मार्गदर्शन मे युवक कांग्रेस देवरी नगर अध्यक्ष सचिन नामदेव के नेतृत्व में वार्डवासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष के नाम सब इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उक्त कीचड़ग्रस्त रास्ते पर सीसी सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग की गई।
वार्डवासियों ने बताया कि सड़क बनने से यहां निवासरत परिवारों को वर्षभर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी और बारिश के दौरान होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कराए जाने की मांग की है। भाई सचिन नामदेव का कहना है यह सड़क बेहद कीचड़ ग्रस्त है जिसमें निकलना बहुत ही मुश्किल हो रहा है सड़क निर्माण को लेकर आवेदन भी दिए गएजनसुनवाई मे भी आवेदन किए गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई आज वार्ड वासियों के साथ पुनः नगर पालिका में ज्ञापन दिया है यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होता तो वार्ड वासियों के साथ आंदोलन करने पर विवश रहुगा इस दौरान ज्ञापन देने बालो मे भगवत शरण तिवारी,नरेंद्र सोनी, दुर्गेश यादव बब्बू तिवारी अशोक यादव खेमा जाटव नेहा नामदेव कुंजी लाल ठाकुर उर्मिला सविता ईशा यादव आदि बड़ी संख्या मे वार्ड के पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुई l







