सागर पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़, ₹30 हजार का इनामी मनीष लोधी और साथी आशीष साहू घायल

SHARE:

₹30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
जहरीली शराब प्रकरण का मुख्य आरोपी बताया जा रहा मनीष लोधी और साथी आशीष साहू घायल, दो देशी कट्टे व 5 राउंड बरामद
सागर। थाना बड़ा एवं विनायका क्षेत्र में सामने आए जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपियों में शामिल तथा ₹30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए सागर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में 23 सितंबर 2026 को पुलिस टीम का बदमाश से मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर सामना हो गया।
पुलिस के अनुसार, मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान मनीष लोधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं गिरफ्तारी से बचकर भागने का प्रयास कर रहा उसका साथी आशीष साहू भी घायल हुआ।
मौके से हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस टीम ने घटनास्थल से आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, पांच खाली राउंड तथा एक बेसबॉल डंडा बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद दोनों घायल आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके से हथियार और अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। दोनों घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है।
विस्तृत विवेचना जारी
पुलिस के मुताबिक, मामले में हथियारों की बरामदगी, घटनास्थल की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ से जुड़े घटनाक्रम की विस्तृत विवेचना जारी है। साथ ही जहरीली शराब प्रकरण में मनीष लोधी की भूमिका और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें