सीरियल नवमी पर श्रद्धा के साथ हुआ हवन-पूजन एवं भंडारा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा—धार्मिक आयोजन आस्था, संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक

SHARE:


सागर। सीरियल नवमी के पावन अवसर पर गोगा जी महाराज एवं माता सीरियल की आराधना के साथ हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी एवं प्रखर वक्ता अविराज सिंह शामिल हुए। अतिथियों ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ गोगा जी महाराज एवं माता सीरियल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि गोगा जी महाराज एवं माता सीरियल के प्रति श्रद्धा और विश्वास के साथ आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन केवल धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं होते, बल्कि समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं सभी श्रद्धालुओं को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
अविराज सिंह ने गोगा जी महाराज एवं माता सीरियल के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सनातन परंपराओं में इनके स्थान और श्रद्धा के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराएं समाज को जोड़ने और सेवा एवं सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
कार्यक्रम में गोगा जी महाराज के भगत, खलीफा, उस्ताद, पुजारी, मिलमुक्तियार, घोड़ा सेवइयां एवं वाल्मीकि समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। हवन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक विधि-विधान में सहभागिता की। पूजन के पश्चात आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इस दौरान वीरेंद्र करोसिया, कमलेश चुटेले, सतीश गोलू, एल्डरमैन विवेक सोदिया, शुभम नामदेव, नमन चौबे, अभिनव चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन विनय सोदिया ने किया।
सामाजिक एवं धार्मिक सेवाभाव से जुड़े लोगों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आयोजन में अपनी सेवाएं देने वाले पदाधिकारियों एवं सेवाभावी लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भगत सुरेंद्र चौहान, उस्ताद राकेश पंडा, खलीफा मनोज चौहान, पुजारी अजय चौहान, मिलमुक्तियार अरविंद जेनवार, विनोद चौहान, राहुल चौहान एवं मुकेश चौहान को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और भंडारे के माध्यम से कार्यक्रम का समापन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें