शहर सेवादल परिवार ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया नमन

SHARE:


सागर। शहर सेवादल परिवार द्वारा महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती 28 सितंबर 2026 को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम शहर सेवादल परिवार के अध्यक्ष सिन्टू कटारे के नेतृत्व में तीन बत्ती स्थित सेवादल कार्यालय में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सरदार भगत सिंह के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साहस, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया। उपस्थित सेवादल परिवार के सदस्यों ने भगत सिंह के विचारों और उनके बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सेवादल विजय साहू ने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने भविष्य और सपनों को संवारने में लगे होते हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि देश के प्रति समर्पण, साहस और विचारों की शक्ति कितनी महान होती है।
वरिष्ठ कांग्रेसी जितेंद्र रोहन ने भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन, वीरता, निडरता और देशप्रेम की भावना पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भगत सिंह के संघर्ष और बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में कल्लू पटेल, अंबिका पटेल, लल्ला यादव, अंकुर यादव, रिम्पी गर्ग, परख शुक्ला, अन्नू घोषी, लकी पंडा, आकाश नामदेव, राहुल ताम्रकार, रवि जैन, तरुण सैनी, पंकज सोनी, मनोज दुबे, कीर्ति ठाकुर सहित सेवादल परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें