सागर में युवक की दिनदहाड़े हत्या: 16 सेकंड में लोहे के पाइप से 14 वार, मौके पर मौत

SHARE:


सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में पैराडाइज होटल के सामने रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान आरोपी ने लोहे के पाइप से युवक पर लगातार 14 वार किए। पूरी घटना महज करीब 16 सेकंड में हुई। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक पर लगातार लोहे के पाइप से हमला करता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह मारपीट करता रहा। इसी दौरान एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर अलग किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने में जुटी है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
हत्या की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी लोहे के पाइप से युवक पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच में लिया है और आरोपी की पहचान व तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें