सागर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, सागर द्वारा 30 सितंबर 2026 को कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी सागर के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी संगठन मंत्री आशीष ज्योतिषी एवं रामकुमार पचौरी को सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने बताया कि बुधवार 30 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे सभी कांग्रेसजन केंट शॉपिंग मॉल, सिविल लाइंस से कलेक्ट्रेट परिसर के लिए रवाना होंगे।
कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कांग्रेस का कहना है कि लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए।







