सागर, 7 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की रैम्प योजना के तहत होटल राम सरोज में आयोजित रैम्प कार्यशाला के दूसरे दिन Startup Awareness Program आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सहोदरा राय पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज तथा शासकीय आईटीआई सागर के विद्यार्थी और स्टार्टअप उद्यमी शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट सागर के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा केवल Job Seeker बनने के बजाय Job Giver बनने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार एवं स्टार्टअप के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं की नवाचार क्षमता और उद्यमशीलता प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सागर के तेजी से उभरते औद्योगिक एवं व्यावसायिक स्वरूप का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं के लिए रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में शासकीय आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज के स्टार्टअप सेल से शुभम दुबे तथा इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप सेल से अमित कुमार ने संस्थानों की स्टार्टअप गतिविधियों एवं उद्यमियों को उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग की जानकारी दी।
इस दौरान प्रोडक्ट बेस्ड स्टार्टअप ऊषा किरण इंटरप्राइजेज के सुंदर रजक और सर्विस बेस्ड स्टार्टअप सेवा हब के आशीष शर्मा ने अपनी स्टार्टअप यात्रा साझा की। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
MP Startup Policy 2025 सहित विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम में युवाओं एवं स्टार्टअप उद्यमियों को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले हैकाथॉन तथा राष्ट्रीय स्तर के नवाचार कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही MP Startup Policy 2025, BIS, इंश्योरेंस और ONDC सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
युवाओं को जिले में उपलब्ध स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर, IPR एवं BIS से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में डॉ. हरिसिंह गौर से काजल उपाध्याय, सहोदरा राय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मयंक रूसिया, शासकीय आईटीआई सागर से नतिन खरे, परमानंद सेन एवं अमित विश्वकर्मा, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक महेश पाल, सैडमैप के जिला संयोजक नरेंद्र तोमर, दलित चैम्बर ऑफ कॉमर्स स्टार्टअप से हेमंत आजाद सहित अन्य अधिकारी, उद्यमी एवं युवा उपस्थित रहे।
लोकेशन–सागर | भारत न्यूज़ 24 live.com







