युवा कांग्रेस ने पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई महर्षि बाल्मीकि जयंती।

SHARE:

महर्षि वाल्मीकि जी के बताएं मार्गों पर चलें……..सुरेन्द्र चौधरी

महर्षि बाल्मिकी जी की जयंती को युवा कांग्रेस ने पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया।जहां युवा कांग्रेसियों ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ महर्षि बाल्मिकी जी के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें सत्य,सदाचार,समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श एवं विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रभारी युवा कांग्रेस अशरफ खान,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चौबे,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष द्वय सागर साहू,रोहित वर्मा,कांग्रेस अनु.जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद पंथी आदि ने महर्षि बाल्मिकी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके बताए मार्गों पर चलने की बात कही। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा बुंदेला,मोती लाल कुर्मी,राहुल कुशवाहा,समीर मकरानी,सत्यम सिंह,राजेश श्रीवास,पवन जाटव,शुभम सोनी,रवि कुमार आदि मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें