सागर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आम नागरिकों की 54 शिकायतों एवं आवेदनों पर सुनवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में 10 नवंबर को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 54 आवेदकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
भारत न्यूज़ 24 live.com







