मोतीनगर पुलिस की दो स्थानों पर दबिश, 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹4,670 नगद जब्त

SHARE:

काकागंज और ग्राम आमेट झांझरी में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 52 ताश के पत्ते भी किए जब्त

सागर। शहर में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सागर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4,670 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व में थाना मोतीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।

काकागंज में सात जुआरी पकड़े

पुलिस ने पहली कार्रवाई अंबेडकर भवन के पास काकागंज में की। यहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सात लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में इरफान कुरैशी (32), वहीद कुरैशी (40), धनीराम अहिरवार (43), आविद कुरैशी (26), शाहरुख कुरैशी (25), अयान कुरैशी (20) और झलकन विश्वकर्मा (51) शामिल हैं। सभी सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

आमेट झांझरी में पांच आरोपी गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई ग्राम आमेट झांझरी में की गई। यहां हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इनमें कमलेश कुर्मी (36), मनोहरलाल गौड़ (33), गौरीशंकर कुर्मी (46), राहुल अहिरवार (31) और निखिल सेन (18) शामिल हैं।

जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 4,670 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामलों में विवेचना जारी है।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के साथ प्रधान आरक्षक दिनेश यादव, सुनील तथा आरक्षक संजय, बृजेश, हरिओम, नरेश, मधुर एवं श्रीकांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सागर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ-सट्टा, अवैध शराब, अवैध हथियार और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

भारत न्यूज़ 24 live.com सागर से जागेश्वर पांडे की रिपोर्ट

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें