उल्धन बांध से नरयावली के गांवों तक पहुंचेगा पेयजल, अस्पताल और महाविद्यालय निर्माण की भी विधायक लारिया ने परखी प्रगति

SHARE:

जल जीवन मिशन की समीक्षा के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण; अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर दिया जोर

नरयावली/13 नवंबर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने शुक्रवार को विधानसभा मुख्यालय नरयावली में क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत उल्धन बांध से नरयावली विधानसभा क्षेत्र तक पेयजल पहुंचाने की योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। वहीं निर्माणाधीन अस्पताल एवं महाविद्यालय भवन का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में विधायक  लारिया ने उल्धन बांध आधारित पेयजल योजना से संबंधित कार्यों की अद्यतन जानकारी लेते हुए अधिकारियों से कहा कि हर गांव और हर घर तक शुद्ध, स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता है। योजना के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। उन्होंने प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यों की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया। बैठक में जल निगम के उप प्रबंधक दीपक प्रजापति, सहायक प्रबंधक पवन दुबे, ठेकेदार फर्म एवं अवरान मकरानी कंसल्टेंसी के फील्ड इंजीनियर सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इसके पश्चात विधायक  लारिया ने नरयावली मुख्यालय पर निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन कर हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ प्रकाश नारायण गुप्ता तथा क्रियान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण को निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इसी क्रम में विधायक ने निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। पीआईयू की कार्यपालन अभियंता सीमा रजक एवं क्रियान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों के पालन पर विशेष ध्यान देने को कहा। विधायक श्री लारिया ने कहा कि महाविद्यालय भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है। इसके पूर्ण होने से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस दौरान संबंधित अधिकारी, क्रियान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें