बिरसा मुंडा जयंती पर गरमाई सियासत, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

SHARE:

मंत्री बोले– कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा, कांग्रेस का जवाब– आदिवासी समाज को सम्मान दिलाने का काम इंदिरा गांधी ने किया

सागर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार व्यापक स्तर पर आयोजन करने की तैयारी में है। इसी बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व्यापक स्तर पर मनाएगी। भाजपा सरकार ने आदिवासी महापुरुषों के सम्मान में स्मारक और पार्क बनवाए हैं तथा उनके योगदान को पहचान दिलाने का काम किया है।

कांग्रेस ने किया पलटवार

मंत्री के बयान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने पलटवार करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है और उनके साथ फोटो खिंचवाकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास करती है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आदिवासी समाज का शोषण बढ़ा है।

दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के आयोजन को लेकर शुरू हुई बयानबाजी अब भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय बन गई है। एक ओर भाजपा सरकार आदिवासी महापुरुषों के सम्मान और उनके योगदान को पहचान दिलाने की बात कह रही है, वहीं कांग्रेस आदिवासी समाज के अधिकारों और कल्याण को लेकर भाजपा सरकार को घेर रही है।

15 नवंबर को होने वाले आयोजनों के बीच दोनों दलों के नेताओं के बयानों पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बाइट:

  • गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • महेश जाटव, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस

लोकेशन– सागर

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें