डॉ . सर हरिसिंहगौर को भारत रत्न देने की मांग, 157वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

SHARE:

सागर। सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक और महान शिक्षाविद डॉ. सर हरिसिंह गौर की 157वीं जयंती पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने तीनबत्ती स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने डॉ. गौर के योगदान को याद करते हुए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग उठाई।

इस अवसर पर महेश जाटव ने कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर केवल सागर ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। शिक्षा, विधि, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने अपनी निजी संपत्ति से विश्वविद्यालय की स्थापना कर बुंदेलखंड सहित पूरे मध्यप्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

जाटव ने कहा कि डॉ. गौर जैसे महान व्यक्तित्व को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है कि डॉ. सर हरिसिंह गौर को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान कर उनके ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर उचित सम्मान दिया जाए।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने डॉ. गौर के आदर्शों पर चलने तथा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, रमाकांत यादव, एडवोकेट सुनील ठाकुर, अजय सिंह राजपूत, भैयन पटेल, आनंद हैला, श्रीदास रैकवार, रवि सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

स्थान – सागर संपादन – भारत न्यूज़ 24 live.com

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें