सागर / संविधान दिवस एवं बुंदेलखंड के महान सपूत,प्रख्यात शिक्षाविद्,सागर विश्व विद्यालय के संस्थापक डॉ.सर हरि सिंह गौर साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में डॉ.गौर साहब को भारत रत्न दिये जाने की मांग को लेकर ‘एक मांग – एक संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सदर कबूला पुल स्थित डॉ. गौर साहब की प्रतिमा स्थल पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा,मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार की मुख्य उपस्थिति में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में डॉक्टर सर हरि सिंह गौर साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक मांग – एक संकल्प के साथ डॉ.सर हरि सिंह गौर साहब को भारत रत्न देने की पुरजोर मांग उठाई।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि डॉ.गौर साहब महान शिक्षाविद् होने के साथ-साथ विधि और न्याय के क्षेत्र में भी अद्वितीय योगदान देने वाले व्यक्तित्व थे।देश की आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान से परिचित कराने के साथ उन्हें भारत रत्न मिलनें तक हम संघर्षरत रहेंगे।जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा ने कहा कि डॉ.गौर साहब केवल बुंदेलखंड ही नहीं,बल्कि संपूर्ण देश की अमूल्य धरोहर हैं।उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया।कांग्रेस पार्टी इस मांग को जन-जन तक पहुंचाने और डॉ.गौर साहब को भारत रत्न दिलाने के लिए निरंतर आवाज बुलंद करती रहेंगी मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने कहा कि डॉ.सर हरिसिंह गौर साहब का व्यक्तित्व और कृतित्व पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर बुंदेलखंड को देश-दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। ऐसे महान शिक्षाविद् और राष्ट्रनिर्माता को भारत रत्न से सम्मानित करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में
जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी,जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रभारी युवा कांग्रेस अशरफ खान,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,कार्यक्रम के आयोजक युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा आदि ने डॉ.गौर साहब को भारत रत्न देने की पुरजोर मांग उठाई।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट निखिल चौकसे ने किया अंत में आभार युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी ने माना।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय रवि उमाहिया,देवेंद्र कुर्मी,वरिष्ठ नेता राकेश राय, सेवादल प्रदेश महामंत्री विजय साहू,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चावड़ा,गुरमीत सिंह,शरद राजा सेन,राजा बुन्देला,चक्रेश रोहित,अमन लोधी,राजा पठान, हेमंत लरिया,मनोज राय,जय पाराशर,प्रेम नारायण अहिरवार,आनंद सोलंकी,दुर्गेश अहिरवार,सत्यम सिंह,साहित्य पाण्डेय,सौरभ चौकसें,सूर्य शुक्ला,मोतीलाल पटेल,राजेश श्रीवास,कल्याण अहिरवार,देवकुमार यादव, शहजाद निहारिया,अजीम मकरानी,अजमेरी भाई,आरिफ खान, सत्यभान सेन,राहुल रजक,एड.रामकुमार अहिरवार,खुशाल यादव,सुहेब कुरैशी,पवन जाटव,रुस्तम मकरानी,आई एम खान,गुलाब अहिरवार, हर्षवर्धन कुर्मी सलमान खान,शहजाद निहारिया,हेमंत सिंह,सौरभ लोधी,रविंद्र लोधी, शुभम सोनी,कपिल अहिरवार,दुष्यंत सिंह, आसिफ मकरानी,मजहर हाशमी आदि मौजूद थे।







