मालथौन डबल लॉक केंद्र का अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण, खाद वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

SHARE:

स्टॉक पंजी और ऑनलाइन पोर्टल का किया मिलान, किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद वितरण के निर्देश

सागर। जिले में किसानों को सुचारू रूप से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में विकासखंड मालथौन स्थित डबल लॉक उर्वरक वितरण केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोना दांगी ने तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ केंद्र का निरीक्षण कर खाद के उपलब्ध स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में उपलब्ध उर्वरक के भंडारण, वितरण व्यवस्था, ई-विकास प्रणाली तथा पीओएस (PoS) मशीन के माध्यम से किए जा रहे खाद वितरण की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान स्टॉक पंजी में दर्ज खाद की मात्रा का ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध स्टॉक से मिलान भी किया गया।

अधिकारियों ने केंद्र के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों से चर्चा कर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था के संबंध में फीडबैक भी लिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खाद प्राप्त करने में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें