सारा देश सेना के चरणों में नतमस्तक, सेना का पराक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का साहस विश्व ने देखा- पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह

सारा देश सेना के चरणों में नतमस्तक, सेना का पराक्रम और प्रधानमंत्री मोदी  का साहस विश्व ने देखा- पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

खुरई में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता का गौरवगान हुआ _*खुरई।* आज सारा देश भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है। महाभारत में भगवान कृष्ण की तरह भारत और भारत की सेना ने विश्व को अपना विराट स्वरूप दिखाया है। एक राष्ट्र के तौर पर भारत और भारत की सैन्य शक्ति कितनी सक्षम है यह भारत ने दुनिया को दिखा दिया है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के पश्चात आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। आमसभा के मंच से भारत माता का पूजन और अभिनंदन किया गया।_ आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछ कर पहलगाम में हमारे पर्यटकों की हत्या करके बहिनों का सिंदूर उजाड़ा था। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के वीर सपूतों ने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान के भीतर आपरेशन सिंदूर करके 9 आतंकी अड्डों और 11 सैन्य एयरबेस ठिकानों को बर्बाद करके पाकिस्तान को सिंदूर की ताकत का अहसास करा दिया। उन्होंने कहा कि सेना की कार्रवाई आत्मरक्षा की कार्रवाई थी जिसमें भारत की सेना और उसके किसी जवान को कोई हानि नहीं हुई जबकि पाकिस्तान में सैकड़ों आतंकवादी और उन्हें संरक्षण व ट्रेनिंग देने वाले 41 पाकिस्तानी सैनिक मारे गये। इनको छोड़ कर पाकिस्तान के किसी नागरिक को कोई नुक्सान भारत की सेना ने नहीं पहुंचाया। सेना की कार्रवाई अचूक और अभेद्य थी। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश गौरव, स्वाभिमान और उत्साह से भरा है। पूर्व गृहमंत्री ने हजारों लोगों के साथ खड़े होकर हर्ष ध्वनि के साथ भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद का गगनभेदी नारों के साथ अभिनंदन किया। पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत की एकता आपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाई दी। पहलगाम हमले के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि पूरा कश्मीर पाकिस्तान के खिलाफ बंद था और वहां की विधानसभा ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव पास किया। देश को वैभवशाली, शक्तिशाली, राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत एक देश बनाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को श्रेय जाता है। प्रधानमंत्री ने अपनी रणनीति व कूटनीति से विश्व में भारत की ताकत का लोहा मनवाया,आज विश्व के सभी प्रमुख ताकतवर देश भारत के साथ खड़े रहे और पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर अलग थलग पड़ गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान धोखेबाज है और भरोसे के लायक नहीं है। वह दिन भी हम सब देखेंगे कि पाकिस्तान एक बार फिर टुकड़ों में बट जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि भारत को जो भी छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं। आतंकियों ने हमारी बहिनों से कहा था मोदी को बता देना, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने ऐसा बताया है कि पाकिस्तान भूल नहीं पा रहा। प्रशासन की ओर से तहसीलदार खुरई यशोवर्धन सिंह ने सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग की जानकारी देते हुए जनता से अपील की कि वे ऐसे समय सोशल मीडिया पर प्रामाणिक पोस्ट ही शेयर करें, सभी आवश्यक फोन नंबर रखें और प्रशासन द्वारा चिन्हित सेफ हाऊसों के पतों की जानकारी रखें। सभा को वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र बजाज, अनुसूचित जाति मोर्चा नेता संतोष रोहित ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं व तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों ने सफलता पूर्वक आपरेशन सिंदूर करके पाकिस्तान को सबक सिखाने पर भारतीय सशस्त्र सेनाओं के शौर्य व बलिदान की, सैन्य नेतृत्व और देश के राजनैतिक नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री  अमित शाह के साहस की सराहना की। सभा के अंत में पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सभी ने शहीद स्मारक पर वीर शहीदों की स्मृति में दीप्रज्वलित किए। तिरंगा यात्रा में खुली जीप में भारत माता राष्ट्रीय ध्वज लेकर खड़ी थीं जिनके सारथी के रूप में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह वाहन में खड़े थे। देशभक्ति के ओजस्वी गीतों के स्वर बिखेरते डीजे, ढपला रमतूला वादक वृंद, ढोल ताशा वादक दल, पुष्प वर्षा उपकरणों के बीच हजारों की संख्या में नगरवासी पुष्प वर्षा कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में अनेक लोग कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के पोस्टर लिए थे। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने भारतीय सेना के साथ भारतीय सेना की इन दोनों जांबाज अधिकारियों की जिंदाबाद के नारे लगवाए। महाकाली टीन शेड से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए झंडा चौक, परसा चौराहा होते हुए तहसीली प्रांगण में शहीद स्मारक पर जाकर आमसभा में तब्दील हो गई। राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के जज्बे के साथ हजारों क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा थाम कर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ भारतीय सेना के गगन भेदी जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा में विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संगठनों से जुड़े लोगों, नेशनल कैडेट कोर व राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स, कॉलेज व स्कूल के छात्र छात्राएं व स्टाफ, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूरे जोश, उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा पर रास्तों भर पूरे समय नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा होती रही। लोगों में ऐसी ऊर्जा थी जैसे वे स्वयं सीमा पर पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के लिए जा रहे हों। सभी ने भारत की वीर सेना और उसकी पाकिस्तान के विरुद्ध की गई कठोर सैन्य कार्रवाई की प्रशंसा कर भारत की विजय का शंखनाद किया और भारत की सेना, देश के सैन्य व राजनैतिक नेतृत्व के साहस व पराक्रम पर गर्व किया।

ये रहे उपस्थित- खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी छह भाजपा मंडलों के अध्यक्ष राहुल चौधरी, रविंद्र सिंह राजपूत, राजपाल सिंह, अनिल पाराशर, नीतेश यादव, अरविंद सिंह लोधी, एसडीएम मनोज चौरसिया, एसडीओपी परते, सीएमओ राजेश मेहतेल, सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र बजाज, रामनिवास माहेश्वरी, विजय जैन वट्टी, राजेंद्र सिंह दरी, खुरई नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, संतोष रोहित, चंद्रप्रताप सिंह, देशराज सिंह यादव, नीतिराज पटेल, राजेंद्र यादव कल्लू, श्रीमती मोना सिंघई, बलराम यादव, प्रवीण जैन गढ़ौला, अजय तिवारी देवलचौरी, श्रीमती रश्मि सोनी, अर्चना जैन, निशा नागवानी, रामशास्त्री, रामकुमार बघेल, आशीष पटैरिया, शैलेंद्र नेक्या, विजय अहिरवार, निर्मल राज, प्रतिभा पुरोहित, इंद्रकुमार राय, अजीत सिंह अजमानी, इंद्राज सिंह, गोविंद सिंह खिरिया, हरिशंकर कुशवाहा, राजेश मिश्रा, गणेश पटेल, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, सिरनाम सिंह, राघवेन्द्र यादव, राजू चंदेल, कोमल यादव, उमेश राय, बौटी राजपूत पिठौरिया, विश्वनाथ सिंह लौधी बांदरी, श्रीमती मीना कुशवाहा बरोदिया, पप्पू मुकद्दम, नारायण सिंह लोधी, कुलदीप राय, सनी रोकड़िया, राहुल माहेश्वरी, सौरभ नेमा सभी पार्षद, पार्टी पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, आम नागरिक, पत्रकार शामिल रहे।

Leave a Comment

Read More