राहतगढ़-खुरई-खिमलासा-मालथौन मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री  गडकरी को पत्र लिखा

राहतगढ़-खुरई-खिमलासा-मालथौन मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने पूर्व मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री  गडकरी को पत्र लिखा

सागर। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिख कर सागर जिले के राहतगढ़-खुरई-खिमलासा-मालथौन मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित कर इस मार्ग को टू-लेन विद पेव्हड शोल्डर किए जाने की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने जुलाई 2001 में पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह से हुई भेंट में इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सहमति प्रदान की थी।

केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखे पत्र में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि राहतगढ़-खुरई-खिमलासा-मालथौन मार्ग प्रदेश का अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है जिसकी लंबाई 67.60 किमी है जो प्रदेश की राजधानी भोपाल को झांसी एवं कानपुर से जोड़ता है। साथ ही यह मार्ग राहतगढ़ से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 146 एवं कश्मीर से कन्याकुमारी जाने वाले स्वर्णिम चतुर्भुज राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 को जोड़ने में एक लिंक मार्ग के रूप में कार्य करेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को लिखे पत्र में प्रस्तावित मार्ग का नक्शा संलग्न करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि राहतगढ़-खुरई-खिमलासा-मालथौन मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने से सड़क चौड़ीकरण के साथ ही इस सड़क से जो अन्य मार्ग लगे हुए हैं उन्हें भी व्यवस्थित कर जोड़ा जा सकेगा व यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगा। विशेष रूप से ऐसे लोग जिन्हें खुरई व मालथौन से झांसी या भोपाल उपचार हेतु जाना पड़ता है उन्हें कम समय में अस्पताल पहुंचने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

मीडिया कार्यालय
दिनांक:-22/05/2025

Leave a Comment

Read More