
थाना विनायका, जिला सागर (म.प्र.)
दिनांक: 26/07/2025
???? मां की नृशंस हत्या करने वाले बेटे को विनायका पुलिस ने किया गिरफ्तार — आरोपी को भेजा गया जेल
???? मां जैसी पवित्र ममता का गला घोंटने वाला बेटा — कर्तव्यनिष्ठ पुलिस की तत्परता से चंद दिनों में सलाखों के पीछे
सागर पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा, एस.डी.ओ.पी. बंडा प्रदीप बाल्मीकि के मार्गदर्शन में, थाना विनायका पुलिस ने एक जघन्य पारिवारिक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए, माँ की नृशंस हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है।
▶️ घटना का विवरण:
दिनांक 20 जुलाई 2025 को फरियादी सीताराम लोधी पिता परमसिंह लोधी, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम रोडा, थाना विनायका, जिला सागर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दिनांक 19 जुलाई 2025 को अपनी छोटी बेटी को लेने छतरपुर गया था। जब वह अगले दिन दोपहर घर लौटा, तो उसके होश उड़ गए — उसने देखा कि घर के अंदर उसका बेटा संतोष लोधी का गाना बजाने वाला डैग टूटा पड़ा है, और उसकी पत्नी निर्वस्त्र अवस्था में खून से लथपथ कमरे में मृत पड़ी थी।
महिला के सिर पर कुल्हाड़ी और पत्थर जैसे भारी वस्तु से गंभीर वार किए गए थे, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए थाना विनायका पुलिस द्वारा तत्काल मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 78/25 धारा 103 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
???? त्वरित पुलिस कार्रवाई और विवेचना:
घटनास्थल के निरीक्षण एवं मृतिका के पति व आसपास के ग्रामीणों के कथनों के आधार पर संदेह मृतिका के बेटे संतोष उर्फ लल्लू लोधी पर गया। घटना के समय से ही वह अपनी साइकिल लेकर फरार था।
पुलिस द्वारा तत्परता से एक टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी की पंचर साइकिल घटनास्थल से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर बेसली-विनायका रोड किनारे लावारिस हालत में बरामद की गई।
बाद में लगातार खोजबीन और मुखबिर की सूचना पर बांदरी-मालथो न हाईवे रोड स्थित ढाबे के पास से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी संतोष ने अपराध स्वीकार करते हुए हत्या के पीछे के कारण और परिस्थितियों का रहस्योद्घाटन किया।
उक्त आरोपी को न्यायालय बंडा में पेश कर उपजेल बंडा में निरुद्ध किया गया है। मामले की विवेचना गहनता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जा रही है, ताकि कोई भी कानूनी कड़ी अधूरी न रहे।
⚖️ समाज को संदेश:
यह हृदयविदारक घटना न केवल पारिवारिक मूल्यों के ह्रास का प्रतीक है, बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी भी है कि क्रोध, मानसिक असंतुलन, और पारिवारिक विघटन किस हद तक विनाशक हो सकते हैं।
???? माता-पिता जीवन के आधार स्तंभ होते हैं। उनका अपमान या उत्पीड़न केवल एक अपराध नहीं बल्कि मानवता के विरुद्ध पाप है।
???? ऐसे अपराधों को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज में संवेदनशीलता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों की पुनर्स्थापना अत्यंत आवश्यक है।
???? सागर पुलिस की अपील:
सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि:
पारिवारिक या मानसिक तनाव की स्थिति में संवेदनशीलता और संयम रखें।
किसी प्रकार की आपराधिक प्रवृत्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
नशे, आक्रोश या अवसादजन्य कारणों से होने वाले अपराधों से बचने हेतु सामुदायिक संवाद और सहयोग बढ़ाएं।
????♂️ सागर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।
“अपराध मुक्त समाज” हमारी प्राथमिकता है।











