ऑटिज्म-तंत्रिका विकार से पीढ़ित नन्हें-मुन्ने बच्चों को प्रोत्साहित और मनोबल बढ़ाने अकादमी पहुंचे विधायक प्रदीप लारिया

SHARE:

ऑटिज्म-तंत्रिका विकार से पीढ़ित नन्हें-मुन्ने बच्चों को प्रोत्साहित और मनोबल बढ़ाने अकादमी पहुंचे विधायक लारिया

सागर/26.07.2025

शनिवार को मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला, जब नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया महावीर वार्ड, शक्ति नगर, मकरोनिया में संचालित ब्रिज स्पेशल किड्स केयर अकादमी पहुंचे। जहां अध्ययनरत स्पेशल किड्स के ग्रीष्मकालीन गतिविधि आयोजन का विशेष अवसर था।
संस्थान की प्राचार्य डॉ.सपना सिंह ने विधायक लारिया को अवगत कराया कि संस्थान में अध्यनरत बच्चे ऑटिज्म- तंत्रिका संबंधी विकास संबंधी विकार से ग्रसित है जो लोगों के संवाद करने, सामाजिक संबंध बनाने और व्यवहार करने के तरीकों को प्रभावित करता है। यह एक स्पेक्ट्रम विकार है। यह संस्था ऐसे स्पेशल किड्स के केयर के लिए संचालित की गई है।
यह सुनकर विधायक लारिया का हृदय भावनाओं से भर गया। उन्होंने नन्हें मुन्ने बच्चों के बीच जाकर उन्हें अपना स्नेह और दुलार दिया। विधायक लारिया ने बच्चों के ग्रीष्मकालीन गतिविधि कार्यक्रम में गतिविधियों को सूक्ष्मता से देखा, बच्चों द्वारा बनाये गये क्रॉफ्ट, ट्वाइस और गतिविधियों पर उनका मनोबल बढ़ाकर उन्हें प्रोत्साहित किया और बच्चों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना कर उपहार भेंट किये।
विधायक लारिया ने संस्थान की प्राचार्य सपना सिंह को ऐसी स्पेशल किड्स केयर अकादमी संचालक करने पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की और कहा कि संस्थान के सहयोग के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक,अभिभावकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें