थाना मोतीनगर पुलिस की दो बड़ी कार्यवाहियां: दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जप्त


मोतीनगर
दिनांक 05/08/25

थाना मोतीनगर पुलिस की दो बड़ी कार्यवाहियां: दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जप्त

थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दो गंभीर अपराधों—एक नाबालिग से दुष्कर्म और एक जानलेवा हमले—में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम की सक्रियता और तत्परता से दोनों मामलों में आरोपी जल्द न्यायिक प्रक्रिया में लाए गए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना और विश्वास मजबूत हुआ है।

मामला 1:*

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

दिनांक 03.08.2025 को थाना मोतीनगर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राम खटीक, निवासी ग्राम खुशीपुर, थाना बण्डा, जिला सागर, ने बहला-फुसलाकर कार से ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।

प्रकरण में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 351(2), 64(2) एम, 96 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 05.08.2025 को आरोपी राम खटीक (उम्र 24 वर्ष) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

मामला 2

: रेस्टोरेंट संचालक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 02.08.2025 को रात्रि 12:00 बजे के लगभग, कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट (भोपाल रोड के पास) बंद कर लौट रहे दो भाइयों निखिल सोनी और पार्थ सोनी पर रामबाग मंदिर के पास जानलेवा हमला किया गया।
प्राथमिक सूचना अनुसार छोटू तिवारी ने पहले रास्ता रोका, जिसके बाद पीयूष चौरसिया, दीपक रैकवार और नितिन हथियारों के साथ वहां पहुंचे।
पीयूष चौरसिया ने बका से निखिल पर सिर में वार किया, फिर अन्य ने चाकू से जांघ व सीने में वार किए। पार्थ बीच-बचाव में घायल हुआ।

थाना मोतीनगर में दर्ज रिपोर्ट पर धारा 109, 296, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

मुखबिर सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को दिनांक 05.08.2025 को गिरफ्तार किया गया:

  1. नितिन पिता मनोहर रैकवार (उम्र 18 वर्ष 10 माह)
  2. पीयूष पिता ओमप्रकाश चौरसिया (उम्र 25 वर्ष)
  3. छोटू उर्फ शिवम उर्फ शुभम तिवारी पिता बसंत तिवारी (उम्र 24 वर्ष)

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया तथा उनकी निशानदेही पर तलवारनुमा बका एवं चाकू जब्त किए गए।
प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

टीम द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

इन दोनों गंभीर मामलों में थाना मोतीनगर पुलिस की कार्यवाही सराहना योग्य रही, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।

प्रशंसनीय अधिकारी/कर्मचारी:

निरीक्षक जसवंत राजपूत (थाना प्रभारी मोतीनगर)

उप निरीक्षक ललित बेदी, सत्यभामा मिश्रा, गौरव गुप्ता

प्रधान आरक्षक अरुण दुबे, सौरभ रैकवार
आरक्षक हरिश्चंद्र, विनय, दीपक

Leave a Comment

Read More